ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230817 WA0299 शिक्षा मंत्री ने किया गंगाशहर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण ** व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने गंगाशहर में नवनिर्मित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का बुधवार देर शाम लोकार्पण किया। एनएचएम द्वारा 4 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से ट्रक यूनियन एसोसिएशन की जमीन पर इसका निर्माण किया गया है।इस दौरान डॉ. कल्ला ने कहा कि ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन द्वारा करीब साढे तीन बीघा जमीन अस्पताल निर्माण के लिए दी है। अस्पताल में डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से चिकित्सकीय उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। अब यहां 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी तथा 30 बेडेड अस्पताल के रूप में काम करेगा। इससे गंगाशहर, भीनासर, किसमीदेसर, सुजानदेसर, श्रीरामसर और इसकी आसपास की कॉलोनियों के हजारों लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने से सड़क दुर्घटना की स्थिति में पीड़ितों को त्वरित इलाज मिल सकेगा।

इस अवसर पर डॉ कल्ला ने शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत विकास के लिए करवाए गए कार्यो की जानकारी दी ।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने कहा कि यहां 24 घंटे इंडोर-आउटडोर इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यहां लेबर रूम, महिला -पुरुष वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी सहित विभिन्न कक्ष नॉर्म्स के अनुसार बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि दो चिकित्सक और दो चिकित्सा कर्मी तत्काल सेवाएं देना शुरू कर देंगे।

कार्यक्रम में त्रिलोकी नाथ कल्ला, एनएचएम के अधिशासी अभियंता जेपी अरोड़ा, सहायक अभियंता पीके शर्मा, उदयरामसर सरपंच हेमंत सिंह यादव, नंदू गहलोत, नंदलाल जावा, सुशील सुथार, मनोज तंवर, हजारीमल देवड़ा, मुजीब खिलजी, अकबर, गुरुबालक ओझा, सोहन लाल चौधरी और रतन लाल ओझा आदि मौजूद रहे।

Thar पोस्ट। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला से मिलकर बीकानेर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बाजारों में सुलभ शौचालयों हेतु फंड उपलब्ध करवाने बाबत ज्ञापन सौंपा | ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर के पश्चिम क्षेत्र में बीकानेर के मुख्य एवं व्यस्ततम बाजार है जिनमें दिन भर हजारों की संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, देशी-विदेशी पर्यटक व आम नागरिक खरीददारी के लिए आते रहते हैं | लेकिन इन मुख्य बाजारों में कहीं पर भी सुलभ शोचालयों की व्यवस्था नहीं है जिसके कारण इन बाजारों में आने वाले खरीददारों व दुकानदारों को भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है | मुख्य बाजारों में रिक्त एवं उपयोगी स्थान का निरीक्षण करवाकर अपने विधायक फंड से आमजन के हितार्थ सुलभ शौचालयों का निर्माण करवाया जाए ताकि मुख्य बाजारों में खरीददारी हेतु आने वाले सभी वर्ग के नागरिकों व व्यापारियों को राहत प्राप्त हो सके | बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की इस मांग पर मंत्री कल्ला ने आमजन एवं व्यापारियों के हित में विधायक कोटे से 25 लाख रूपये का फंड सुलभ शौचालय निर्माण करवाने की घोषणा की | कल्याणी में बताया कि पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए विधायक सिद्धि कुमारी से भी विधायक कोटे से फंड उपलब्ध करवाने हेतु निवेदन किया जाएगा साथ ही इस पुनीत कार्य हेतु बीकानेर के भामाशाहों को भी जोड़ा जाएगा जिससे बीकानेर के सभी बाजारों में शौचालय की व्यवस्था सुलभ हो सके । इस अवसर पर बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, अनन्तवीर जैन, श्यामसुन्दर सोनी, सुरेंद्र जैन, नरेश मित्तल, वीरेंद्र किराडू, के के मेहता, एवंत डागा, अरविंद चौधरी, निखिल अग्रवाल आदि उपस्थित हुए |

IMG 20230817 WA0336 शिक्षा मंत्री ने किया गंगाशहर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण ** व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News