Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में पुलिस ने अभियान तेज़ करते हुए देशनोक पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर 21 क्विंटल 25 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। इस पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त एक ट्रक को भी जब्त किया है। इस मामले में पुलिस अपराधियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व रात्रि पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों को चैकिंग की गई। अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्यारेलाल शिवरान बीकानेर, संजय बोथरा वृत्ताधिकारी नोखा के निकटतम सुपरविजन में कश्यप सिंह उनि थानाधिकारी पुलिस थाना देखनोक ने पुलिस जाब्ता के साथ नाकाबंदी व संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की एक ट्रक सदिग्ध हालात में करणी माता औरण में एनएच 62 पर रात्रि के अधेरे में खड़ा था। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक पुलिस पार्टी को देखकर भाग गया।
ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 21 क्विटंल 25 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त छिलका भरा हुआ पाया गया। इसकी राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीबन 85 लाख रुपए हैं। अवैध मादक पदार्थ डोडा छिलका सहित ट्रक को जब्त कर किया गया। प्रकरण पंजीबद्ध कर अधिकारी तेजाराम कानि की उक्त कार्यवाही व आसूचना संकलन में विशेष भूमिका रही। मामले में जसरासर थाने के थानाधिकारी जसवीर कुमार कर रहे हैं।