Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले ने नशे के खिलाफ अभियान तेज़ कर दिया है। जिले के नापासर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क़रीब 85 लाख का डोडा पोस्त पकड़ा है। पकड़ी गई डोडा पोस्त दस चक्कों के ट्रक में भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस में तुरंत कार्रवाई का ट्रक को पकड़ लिया हालांकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बीकानेर में नशे का कारोबार व्यापक स्तर पर फैल गया है। गलियों तक नशा फैल चुका है।