ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230814 WA0166 <em>संभागीय आयुक्त ने ली ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क सुरक्षा गतिविधियों की जानकारी</em>,<br><em>समन्वय से कार्य करने के दिए निर्देश</em> Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजोरिया ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क सुरक्षा सहित विभिन्न बिन्दुओं पर सोमवार को विस्तार से जानकारी ली। श्रीमती राजोरिया ने पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम और अन्य अधिकारियों से चर्चा कर वर्तमान व्यवस्थाओं को जाना और कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्थाएं सुचारू रहे इसके लिए समन्वय को और बेहतर बनाया जाए।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि नियमित रूप से हेलमेट जांच अभियान चलाया जाए, साथ ही ट्रैफिक पुलिस के इंटरसेप्टर वाहन भीड़-भाड़ वाले स्थानों की भी नियमित गश्त करें। श्रीमती राजोरिया ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए भी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाए। कॉलेज और यूनिवर्सिटी के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगवाए जाएं तथा पुलिस की इंटरसेप्टर वाहन इन क्षेत्रों में भी जाएं। संभागीय आयुक्त ने अभय कमांड सेंटर और शहर के विभिन्न चौराहों पर स्थापित किए गए सीसीटीवी कैमरे इत्यादि की जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए प्रशासन और पुलिस का पूरा समन्वय है। प्रत्येक गतिविधि और घटना पर बारीकी से नजर रखी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि नफरी की संख्या कम है अतः अतिरिक्त होमगार्ड जवान उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होंने बताया कि शहर में विभिन्न ट्रैफिक लाइट्स पर ऑटोमेटिक कैमरा लगाने के लिए प्रस्ताव भिजवाए गए हैं। ट्रैफिक रेगुलेशन के लिए हाइड्रोलिक क्रेन की आवश्यकता भी बताई गई। संभागीय आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षा के मध्यनजर लिंक सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के संबंध में कार्यवाही की जाए। बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अजीत सिंह राजावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This News