ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
20230813 174137 scaled 1 बीकानेर में इस्कॉन मनाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी महोत्सव Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अन्तर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) व रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स द्वारा 7 सितम्बर, गुरुवार को रेलवे स्टेशन के सामने होटल वृंदावन रीजेंसी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। बीकानेर में पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए इस्कॉन के राजस्थान जोनल सचिव देवकीनंदन दास, क्षेत्रीय सचिव भक्ति प्रचार परिव्राजक स्वामी ने संयुक्त रुप से बताया कि महोत्सव के तहत कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अभिषेकम्, कथावाचन, छप्पन भोग दर्शन, आरती के बाद महाप्रसादम् होगा।

उन्होंने बताया कि श्री श्री राधा गोविंदजी और श्रील प्रभुपाद जी का आशीर्वाद स्वीकार कर अपने परिवार तथा मित्रों सहित जन्माष्टमी महोत्सव में अवश्य पधार, कार्यक्रम में भाग लेकर दिव्य आनंद प्राप्त करें। उन्होंने यह भी बताया कि इस्कॉन भगवद गीता का ज्ञान देकर और सेवा करके पीड़ित मानवता की मदद करने वाला एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन है। वर्ष 1965 से विभिन्न तरीकों से सेवा करना जैसे वैदिक सांस्कृतिक केंद्र, गुरुकुल बनाना, युवाओं को परामर्श देना, भोजन वितरण, आदिवासी देखभाल आदि प्रमुख है।


Share This News