Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। नगर पालिका देशनोक द्वारा नगर की सुंदरता बढ़ाने के लिए प्रमुख सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइटों के खंबो पर केसरिया, सफेद और हरे रंग की झालरें लगाई जा रही है।जल्द ही यह सभी मुख्य रास्तों के सभी खंबो पर नजर आएगी इसकी तैयारी भी निरंतर चल रही है। देशनोक में पर्यटन की असीम संभावनाओं को देखते हुए पर्यटकों के आकर्षण के लिए लगातार इस प्रकार के प्रयास किया जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग से रेलवे स्टेशन, श्री करणी मंदिर के रास्ते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाबू खेजडा़ से रेलवे ओवर ब्रिज तक तिरंगा झालरें लगाई जा चुकी है।
पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मद्देनज़र राष्ट्र प्रेम की भावनाओं से जुड़ा यह कार्य जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा, इसके लिए कार्यवाही निरंतर प्रगति पर है।

माता -पिता और गुरु की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है : श्री पीपा क्षत्रिय समाज,बीकानेर द्वारा शीतला गेट के अंदर श्री पीपा क्षत्रिय भवन में चल रही श्रीमद् भागवत- कथा के दूसरे दिन पंडित विजय शंकर छंगाणी ने आज सर्वप्रथम जितेंद्र कच्छावा तथा सौरभ दैया द्वारा सपत्निक पूजन करवाया ।
आयोजन से जुड़े मुरलीधर दैया ने बताया कि, कथावाचक पंडित विजय शंकर छंगाणी ने आज भागवत कथा के प्रथम स्कंद के अंतर्गत”अधिकार लीला ” का वर्णन किया तथा भगवान के 24 अवतारों की विस्तृत विवेचना की ।उन्होंने कहा कि धर्म से मोक्ष की प्राप्ति तथा धन से धर्म की प्राप्ति होती है ।उन्होंने माता-पिता और गुरु की सेवा को सबसे बड़ा धर्म होने की बात कही। उन्होंने कहा कि सूत जी महाराज ने मनुष्य जीवन में कृष्ण सेवा को ही मोक्ष का साधन बताया है ।इसीलिए कुंती ने भगवान श्री कृष्ण से सुख की बजाय दुख मांगा क्योंकि सुख में परमात्मा को हम भूल जाते हैं और दुख में भगवान को हम याद करते हैं।
भीष्म पितामह को इच्छा मृत्यु का वरदान प्राप्त था। धर्मराज युधिष्ठिर तथा श्री कृष्ण भगवान भीष्म पितामह के पास पहुंचे और धर्मराज युधिष्ठिर को भीष्म पितामह ने धर्म से राजनीति का पालन करने का उपदेश दिया और भीष्म पितामह ने श्री कृष्ण की 36 स्वरूपों में स्तुति की तब श्री कृष्ण ने साक्षात मोर मुकुट, पीतांबर तथा सुदर्शन चक्र धारण करके उन्हें दर्शन दिया तथा मोक्ष की प्राप्ति करवाई।

कथा में आज लक्ष्मण सोलंकी,किशोर कुमार सोलंकी, मोडाराम सोलंकी, सुरेश कच्छावा, मनोज सोलंकी, ओम दैया,पूनमचंद सोलंकी, जीतू कच्छावा ,जतन लाल सोलंकी, चोरुलाल सोलंकी,ममोल बाई,भारती देवी टाक, शारदा देवी, मन्जु गोयल पूर्व पार्षद, सन्तोष देवी टाक व सभी पीपा क्षत्रिय गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ थेओम प्रकाश दैया ने बताया कि कल 14 तारीख सोमवार शाम को 5 बजे नृसिंह अवतार लीला होगी।

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम के बैनर का विमोचन
“शहीद स्मृति संस्थान बीकानेर के अध्यक्ष व इस देशभक्ति कार्यक्रम के आयोजक शेख उस्मान हारुन ने बताया कि शहीद स्मृति संस्थान बीकानेर व रोटरी क्लब बीकानेर संयुक्त तत्वाधान में मनाने जा रहे हैं इस स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर “एक शाम शहीदों के नाम” देश भक्ति गीतों का कार्यक्रम . उन्होंने बताया कि गांधी पार्क इस कार्यक्रम के बैनर का विमोचन किया गया एक शाम शहीदों के नाम देश भक्ति कार्यक्रम 15 अगस्त बीएसएफ हेडक्वार्टर बीकानेर ओपन थिएटर में आयोजित किया जाएगा इसके मुख्य अतिथि श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ डीआईजी बीकानेर और बीएसएफ हैडक्वाटर होंगे,वश अतिथि श्री सतीश कुमार अमेंडमेंट बीएसएफ हेडक्वार्टर बीकानेर अध्यक्ष शेख लियाकत अली लियाकत होंगे विशिष्ट अतिथि केके सोनी आयोजक उस्मान हारुन तथा इस कार्यक्रम का मंच संचालन जावेद अली करेंगेजिसके अंदर कई गनमान्य उपस्थित हुए शेख लियाकत अली” लियाकत “,भारत प्रकाश श्रीमाली( भायासा ),मुनेंद्र प्रकाश अग्निहोत्री, श्री केके सोनी, महेश रतन कुकरेजा , शैलेंद्र चौहान शैलेंद्र चौहान,शेख मुनव्वर अहमद, डॉ पुनीत खत्री, सुनील दत्त रंगा ,नदीम हुसैन ,आदिल खान आदि।