Thar पोस्ट, न्यूज। सामाजिक बदलाव का असर। बीकानेर में एक व्यक्ति ने पत्नी को तलाक दिए बिना ही पति ने दूसरी लडक़ी से शादी रचा ली। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सातड़ा निवासी राजबाला (26) अपने दो बच्चों के साथ महिला पुलिस थाने पहुंची। आठ साल पहले राजबाला की शादी शिवबाड़ी बीकानेर निवासी श्रवण तेजी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद उसे दहेज प्रताडऩा का सामना करना पड़ा। एक दिन पति के सीने पर कल्पना का नाम लिखा हुआ देखा। पूछने पर बताया कि यह उसका पहला प्यार है और वह उसी से शादी करेगा। फरवरी 2022 में उसे व उसके बच्चों को घर से निकाल दिया गया। कुछ समय बाद पता चला कि मेरे पति ने सास, ससुर और अन्य लोगों की मौजूदगी में कल्पना से शादी कर ली। मेरा और मेरे पति का अभी तक तलाक भी नहीं हुआ है। कल्पना को पहले से पता था कि श्रवण की शादी मेरे साथ हुई है। इसके बाद भी उसने सभी लोगों के साथ मिलकर षडय़ंत्र रचकर शादी कर ली। राजबाला ने बताया कि कल्पना और श्रवण की शादी को नहीं मानकर उसको बच्चों सहित ससुराल में बसाया जाए।