ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230810 101830 2 छह और हवाई अड्डों पर शुरू की जाएगी डिजी यात्रा सुविधा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। हाईटेक सिस्टम के साथ देश के आधा दर्जन हवाई अड्डों पर डीजी यात्रा की सुविधा शुरू की जाएगी। इस बारे में केंद्र सरकार ने कहा कि अगस्त में छह और हवाईअड्डों पर चरणबद्ध तरीके से डिजी यात्रा सुविधा शुरू की जाएगी। इनमें मुंबई, अहमदाबाद, कोच्चि, लखनऊ, जयपुर और गुवाहाटी हवाईअड्डा शामिल हैं। देश मे इस समय यह सुविधा सात हवाईअड्डों पर उपलब्ध है। इसे पहली बार एक दिसंबर, 2022 को दिल्ली, वाराणसी और बेंगलुरु हवाईअड्डों पर लांच किया गया था।

डिजी यात्रा सुविधा विजयवाड़ा, पुणे, हैदराबाद और कोलकाता में भी उपलब्ध है। डिजी यात्रा सुविधा चेहरे की पहचान प्रौद्योगिकी (एफआरटी) के आधार पर काम करती है। हवाईअड्डे पर सुरक्षा जांच में यात्रियों का समय बचता है और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होती है। सुविधा के तहत, यात्रियों का डाटा एन्कि्रप्ट किया जाता है। इसे केवल यात्री और हवाईअड्डे के बीच साझा किया जाता है। उड़ान के प्रस्थान के 24 घंटे के भीतर हवाई अड्डे के सिस्टम से डाटा हटा दिया जाता।


Share This News