ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220712 222522 बीकानेर में दो स्थानों पर चोरी, चोरों व बदमाशो की मौज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर एक छोटा जिला है लेकिन यहाँ अपराध का ग्राफ ऊंचा है। शायद ही कोई दिन खाली जाता हो जब चोरी की वारदात ना हो। बाइक चोरी, मोटरसाइकिल पर छीना झपटी भी हो रही है। पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है लेकिन मामले बढ़ रहे है। बीकानेर में चोरी के दो नए मामले दर्ज हुए है। इसमें एक सदर थाने में और दूसरा बीछवाल थाने का है। इसमें हैरत की बात है कि सरकारी स्कूल से गैस सिलेण्डर सहित छोटे-बड़े सामान पर भी यह हाथ साफ करने से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला गंगा चिल्ड्रन स्कूल का सामने आया है।

जहां कार्यरत शिक्षक चीरंजीलाल तिवाड़ी ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि एक अगस्त दोपहर १२ के करीब किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल से दो गैस सिलेण्डर जिसमें एक भरा हुआ था, गैस चूल्हा, केतली, चार्जर, चाय बनाने का बड़ा टोपिया आदि चुराकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

जैवरात व नकदी पर हाथ साफ : बीछवाल थाना क्षेत्र में बंद मकान से चोरी का एक मामला सामने आया है। परिवादी करणी नगर निवासी राजेन्द्र कुमार अरोड़ा ने रिपोर्ट लिखवाई है कि वे 18 से 28 जुलाई तक अनूपगढ़ गए हुए थे, पीछे से 25 जुलाई की रात से उसके मकान के ताले तोडक़र चोरी हो गई। इसमें ज्वैलरी, सामान, और नकदी को चुराकर ले गया।


Share This News