ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230527 154542 1 336 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में इन्हें लगाया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान सरकार चुनावी साल में प्रशासनिक अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है।राजस्‍थान में देर रात 336 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। साथ ही बीकानेर में एक बार फिर संभागीय आयुक्त को बदला गया है। बीकानेर के लगभग एक दर्जन से अधिक अधिकारी भी बदले गए हैं। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए.एच. गौरी को अतिरिक्त आयुक्त आबकारी लगाया गया है। उनके स्‍थान पर अजीत सिंह राजावत को लगाया गया है। वहीं, मुकेश बारेठ को यूआईटी सचिव लगाया गया है। नई तबादला सूची के अनुसार, यशपाल आहूजा को तकनीकी यूनिवर्सिटी बीकानेर का रजिस्‍ट्रार, प्रतिभा देवठिया को एडीएम प्रशासन, जगदीश प्रसाद गौड को एडीएम सिटी, नरेंद्रपाल सिंह को बीकोनर के उपनिदेशक, स्थानीय विभाग से अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन रामरतन सोनकरिया को उपमहानिरीक्षक, डीआईजी पंजीयन व मुद्रांक रामस्वरूप चौहान को राजस्व अपील अधिकारी, बीकानेर से अतिरिक्त आयुक्त, उपनिवेशन सतर्कता लगाया गया है। इसी तरह उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग शारदा चौधरी को उपनिवेशन विभाग में सहायक आयुक्त, सतर्कता अवि गर्ग को जिला रसद अधिकारी और रमेश देव को बज्जू एसडीएम लगाया गया है।


Share This News