ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
sky 8130955 1280 मौसम विभाग ने आगामी दो माह के लिए कही ये बात! बारिश नहीं बल्कि... Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। देशभर में हुई ताबड़तोड़ बारिश के साथ ही कई गाँवों में बाढ़ के हालात है। लेकिन इसके बीच मौसम विभाग ने राहत देने वाली रिपोर्ट जारी की है। विभाग की मानें तो प्रशांत अल-नीनो प्रभावी हो चुका है। महासागर में अल-नीनो की स्थितियां बनना शुरू हो चुकी हैं। यह प्रभाव देश मे और मजबूत हो रहा है। इसके साथ ही हिंद महासागर में भी आईओडी की सकारात्मक स्थितियां बनेंगी। अल-नीनो का प्रभाव देशभर के मानसून पर पड़ेगा, और वह कमजोर होता चला जायेगा। अगस्त व सितंबर में राजस्थान के साथ-साथ गुजरात, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से व दक्षिण भारतीय राज्यों में सामान्य से कम बरसात होगी। राजस्थान में अगस्त माह में पश्चिमी हिस्से में सामान्य से कम बरसात होगी, वहीं पूर्वी व दक्षिणी हिस्से में सामान्य बरसात होने के कुछ आसार हैं। रात का तापमान सामान्य से काफी अधिक रहेगा। हालांकि यह असर आते आते कुछ समय लगेगा। इसलिए पूर्व में जारी किए गए अलर्ट के अनुसार 4 अगस्त से 12 अगस्त तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। इसके बाद फिर से तेज़ गर्मी का असर शुरू हो जाएगा, जो करीब 2 माह तक रहेगा।


Share This News