ताजा खबरे
IMG 20230731 WA0203 सर्किट हाउस में शहर कांग्रेस ने किया दोनो नेताओं का स्वागत, कार्यकर्ताओं से हुआ संवाद Bikaner Local News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव और बीकानेर शहर जिला कांग्रेस प्रभारी सचिव रियाजत अली और लोकसभा चुनाव 2024 हेतु नियुक्त प्रभारी संजीव चारण आज एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर आए।

सर्किट हाउस में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रभारी रियाजत अली ने कहा की जो व्यक्ति संगठन के प्रति वफादार रहता है और पार्टी की रीति नीति पर चलता है वो कभी न कभी पार्टिंके उच्च स्तर के सम्मान पर अवश्य पहुंचता है रियाजत अली ने कहा की वर्तमान अशोक गहलोत सरकार ने आमजन के लिए इतने जनकल्याणकारी कार्य किए है की आप तो बस आम जन को जिनको लाभ नहीं मिला उनको लाभ दिला दो योजनाओं को बता दो कांग्रेस को दोबारा राजस्थान में सता में काबिज होने से कोई नही रोक सकता।

लोकसभा बीकानेर के लिए प्रभारी लगाए गए संजीव चारण ने कहा की कांग्रेस पार्टी का विकल्प नहीं है आम जन भी जानता है की लोक कल्याण करना सिर्फ कांग्रेस को आता है और इस बार जनता कांग्रेस के प्रति अपना मन बना चुकी है आप लोग तो जिले की सभी विधानसभाओं में कांग्रेस को जिताने का कार्य करे लोकसभा उस से जीत जायेंगे
प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की संगठन को समय देना सभी पदाधिकारियों का नैतिक दायित्व है अभी का समय आप लोगो की मेहनत का है सरकार आने पर सरकार आप लोगो के लिए मेहनत करेगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की आप दोनो का स्वागत करते हुए आपको यकीन के साथ कह सकता हु की बीकानेर शहर जिला कांग्रेस प्रदेश के विश्वास पर खरी उतरेगी और बीकानेर की सभी विधानसभाओं में विजय पताका लहराएगी।

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने संचालन करते हुए कर्तव्यनिस्ठ कार्यकर्ता शिव शंकर हर्ष के निधन की जानकारी दी उपस्थित कांग्रेसजनो ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा

प्रवक्ता अनिल सारडा ने बताया कि इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी,पार्षद परमानंद गहलोत,महेंद्र सिंह बडगुर्जर उपाध्यक्ष ललित तेजस्वी,महासचिव प्रेम जोशी,मनोज किराडू, डॉ.पी.के. सरीन, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव उमा सुथार, मुमताज बानो, सचिव भवानी सिंह राजपुरोहित, सफी खान, मुमताज शेख,सीता सुथार, भूदान बोर्ड सदस्य जीतू नायक, डॉक्टर मिर्जा हैदर बेग, मोहमद हुसैन चड़वा, खेल कूद प्रकोष्ठ के इकबाल मलवान, प्रवक्ता विकास तंवर मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन व्यास विशेष सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर सोमवार को मोहल्ला चूनगरान में ताजियों पर पेंटिंग करने वाले कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन से जुड़े जावेद खान ने बताया कि मोनू फोटोग्राफर के सौजन्य से मुहल्ले के कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अनवर अली,रोशन पेंटर, नजमुद्दीन एन डी,अजहरुद्दीन,अनीस,इमरान, सलाहुद्दीन,जावेद अली,गुलाम हुसैन,इरफान अली, सत्तार नियारिया,शाकिर और पेंटर नजमुद्दीन को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर महबूब, आसिफ अली,जावेद अली तथा समीर का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद ने कहा कि ताजिया आर्टिस्टों की आस्था व श्रद्धा काबिले तारीफ है।पार्षद प्रतिनिधि ताहिर हुसैन ने भी ताजिया कलाकारों को सराहा।
संचालन करते हुए डा ज़िया उल हसन क़ादरी ने हजरत इमाम हुसैन की शान में उम्दा कलाम पेश किया।

IMG 20230731 WA0190 सर्किट हाउस में शहर कांग्रेस ने किया दोनो नेताओं का स्वागत, कार्यकर्ताओं से हुआ संवाद Bikaner Local News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News