ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230730 133515 बज्जू में जल भराव से हालात खराब, ऊर्जा मंत्री ने देखे हालात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

लगातार तीसरे दिन बज्जू क्षेत्र में रहे भाटी, जल भराव के बाद राहत कार्यों पर रखी नजर
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी रविवार को लगातार तीसरे दिन बज्जू क्षेत्र में रहे और अत्यधिक बारिश के कारण हुए जल भराव के बाद राहत कार्यों की मॉनिटरिंग की।
ऊर्जा मंत्री ने ग्रामीणों के सुझाव के पश्चात गड़ियाला, गोविंदसर और मण्डाल के रास्ते आने वाली नदी के बहाव को कम करने के लिए बांध निर्माण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाए।

उन्होंने जल निकासी, प्रभावित लोगों के सुरक्षित पुनर्वास, भोजन सहित प्रत्येक व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है। उन्हें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री पिछले तीन दिनों से लगातार आमजन के साथ हैं और राहत कार्यों के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। मंत्री भाटी रविवार को भी कोलायत विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। गांव-गांव पहुंचकर आमजन से फीड बैक ले रहे है।
इस दौरान एसडीएम बज्जू हरि सिंह शेखावत, तहसीलदार रमण दान, सरपंच कप्तान मोहन लाल गोदारा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।


Share This News