ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230527 154542 78 बिना टिकट यात्रा करने पर 268 रेल यात्रियों पर लगाया 1,09,405 रुपए का जुर्माना Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर रेल मण्डल पर बिना टिकट अथवा अनाधिकृत टिकट के साथ यात्रा की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 27 जुलाई 2023 गुरुवार को मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व मे सादुलपुर-हिसार तथा हिसार-भिवानी रेल मार्ग पर ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग की गई।
इन रेल मार्गो पर संचालित ट्रेन संख्या 14887 ऋषिकेश- बाड़मेर एक्सप्रेस, 22837 सिकंदराबाद -हिसार सुपरफास्ट, 09603 जयपुर -भटिंडा पैसेंजर, 15910 लालगढ़- डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस, 14086 सिरसा- तिलक ब्रिज एक्सप्रेस, 04090 हिसार- नई दिल्ली फास्ट पैसेंजर स्पेशल, 12555 गोरखपुर- बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस, 12556 बठिंडा- गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनों में गहन टिकट चेकिंग की गई।

इस अभियान में बिना टिकट अथवा अनाधिकृत टिकट पर यात्रा करते तथा सीमा से अधिक वजन या आकर के सामान लेकर यात्रा करने के 268 मामले दर्ज किए गए। इन यात्रियों से अतिरिक्त किराया और जुर्माने के रूप में कुल 1,09,405/- रुपए का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ। चेकिंग अभियान में बीकानेर, हिसार और चुरू के कुल 14 टिकट चेकिंग स्टाफ शामिल हुए।


Share This News