Thar पोस्ट, न्यूज। मुख्यमंत्री की अनुशंसा को राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को मंत्री परिषद के सदस्य राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की अनुशंशा की थी।
राज्यपाल मिश्र ने मुख्यमंत्री गहलोत की इस अनुशंसा को तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया है।गुढ़ा ने आज विधानसभा में दिया था बयान
अपनी ही सरकार पर राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में साधा था निशाना । उन्होंने कहा- ‘इस बात में सच्चाई है कि राजस्थान में हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए हैं’।राजस्थान में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं’ ऐसे में हमें मणिपुर पर बात करने की बजाय अपनी गिरेबां में झांकना चाहिए।