ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230719 WA0188 <em>संभागीय आयुक्त कार्यालय </em> में हुए समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ नीरज के पवन ने कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर के निवर्तमान संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन ने कहा कि अधिकारी आम आदमी का दर्द समझते हुए संवेदनशीलता से काम करें और हर एक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए राहत दें।

डॉ पवन ने बुधवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि वे बीकानेरवासियों की ओर से मिले प्यार और स्नेह से अभिभूत हैं। इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने आमजन की पीड़ा को समझते हुए राहत देने का प्रयास किया।

जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि संभागीय आयुक्त के रूप में डॉ नीरज के पवन का कार्यकाल बेहतर रहा। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी।
आईजी ओमप्रकाश ने कहा कि संभागीय आयुक्त के रूप में डॉ. पवन के प्रयासों से संभाग में कानून व्यवस्था संधारित कराने में बेहतर समन्वय मिला।
पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने कहा कि एक प्रभावी प्रशासक के साथ-साथ एक संवेदनशील व्यक्ति के रूप में उनके कार्यकाल को याद रखा जाएगा।
उपनिवेशन आयुक्त प्रदीप के गावंडे ने डॉ पवन के कार्यकाल के दौरान जिले में हुए रचानात्मक कार्यों व आमजन के हित में हुए कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी , निजी सहायक रतन सिंह, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी चेतन आचार्य, संयुक्त निदेशक सांख्यिकी धनपाल मीना, तहसीलदार दिव्या चावला सहित संभागीय आयुक्त कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे।


Share This News