ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 51 सरकारी नोकरी वाले रिश्ते को ठुकराकर पिकअप वाले को गले लगाया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर संभाग के चूरू जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। जिले के दूधवाखारा थाना इलाके के सिरसला गांव की रहने वाली 24 साल की पार्वती शर्मा और तारानगर का योगेंद्र आठ साल से साथ हैं। वे एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। योगेंद्र ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। वह एक पिकअप गाड़ी का ड्राइवर है।

जब इस बारे में पार्वती ने योगेंद्र से शादी करने की बात अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने शादी कराने से इनकार कर दिया। सात जुलाई को पार्वती ने अपना घर छोड़ दिया, वह योगेंद्र के साथ तारानगर आ गई और एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद पार्वती और योगेंद्र एसपी कार्यालय पहुंचे और परिजनों से सुरक्षा की गुहार लगाई।

मिली जानकारी के अनुसार परिजन उसकी शादी कराने की तैयारी में थे। उसके लिए जलदाय विभाग के कर्मचारी, आर्मी जवान और सरकारी शिक्षक जैसे रिश्ते आए थे, लेकिन पार्वती ने सभी रिश्तों को ठुकरा दिया। युवती के परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। इसकी जानकारी लगने पर प्रेमी जोड़ा एसपी कार्यालय पहुंचा और परिजनों से सुरक्षा देने की गुहार लगाई।


Share This News