Thar पोस्ट, न्यूज़। राजस्थान में मानसून पूर्ण सक्रिय है। इस बारे में मौसम विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट की मानें तो राजस्थान के एक दर्जन से अधिक जिलों में बारिश होगी। बुधवार को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर के अधिकांश और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर के अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार मौसम का यह सिस्टम 25 तक एक्टिव रहेगा। हाड़ौती अंचल में मंगलवार को जोरदार बारिश हुई। इसके अलावा ओडिशा के तटीय इलाके पर बने लो-प्रेशर एरिया और वहां से आ रही मानसून ट्रफ लाइन के कारण राजस्थान में अगले कुछ दिन अच्छी बारिश की संभावना है। इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर कोटा, भरतपुर संभाग के जिलों में देखने को मिल सकता है।