ताजा खबरे
बीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डी
IMG 20230505 100253 2 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नागौर दौरा स्थगित Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पीएम नरेन्द्र मोदी का 28 जुलाई को नागौर के निकट खरनाल में आने का कार्यक्रम रद्द हो गया है। मोदी के इस दौरे के प्रभारी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सीआर चौधरी ने की इसकी पुष्टि की है। मोदी के इस माह अति व्यस्त कार्यक्रम होने के कारण एक बार 28 जुलाई को नागौर दौरा स्थगित किया गया है। अब अगले माह अगस्त में मोदी के दौरे की कोई नई तिथि जल्द घोषित होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जुलाई को वीर तेजाजी के धाम खरनाल में आने वाले थे। उनके दौरे की यहां तैयारियां भी शुरू हो गई थी। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी दो दिनों से नागौर प्रवास पर ही थे।

उन्होंने खरनाल में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ सभा स्थल का मौका मुआयना भी किया और मोदी के लिए तीन हेलीपेड बनाने के लिए भी निर्देश दिए थे। मोदी यहां हैलीकॉप्टर से आने वाले थे। उनके खरनाल मंदिर में पूजा अर्चना का भी कार्यक्रम था मगर अब 28 जुलाई का यह दौरा स्थगित हो गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सीआर चौधरी ने दौरे के स्थगित होने की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल दौरा स्थगित है।


Share This News