ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230527 154542 49 ये रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर मण्डल के हिसार-सादुलपुर रेलखण्ड पर सिवानी स्टेषन पर नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्नलिखित रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी :-

  1. गाडी संख्या 04351, दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 19.07.23 से 23.07.23 तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा सादुलपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सादुलपुर-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 04368, हिसार- रेवाडी रेलसेवा, दिनांक 19.07.23 से 23.07.23 तक हिसार के स्थान पर सादुलपुर स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  3. गाडी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 19.07.23 से 22.07.23 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा सादुलपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सादुलपुर-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  4. गाडी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा, दिनांक 20.07.23 से 23.07.23 तक हिसार के स्थान पर सादुलपुर स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  5. गाडी संख्या 04744, लुधियाना-चूरू रेलसेवा जो दिनांक 19.07.23 से 22.07.23 तक लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-चूरू स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  6. गाडी संख्या 04745, चूरू-लुधियाना रेलसेवा, दिनांक 20.07.23 से 23.07.23 तक चूरू के स्थान पर हिसार स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Share This News