ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230720 121118 रेलवे ने वसूला 1,46,065/- रुपए का जुर्माना, बगैर टिकट यात्रा पर कार्रवाई Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर रेल मण्डल पर बिना टिकट यात्रा की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार दिनांक 19 जुलाई 2023 को विशेष टिकट चेकिंग की गई। मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व मे हनुमानगढ़ को बेस रखकर बीकानेर- सूरतगढ़- हनुमानगढ़ -श्रीगंगानगर रेल मार्ग पर तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक डॉ. कीर्ति गोयल के नेतृत्व में चुरू को बेस रखकर हिसार- चुरू रेल मार्ग पर संचालित ट्रेन संख्या 04831 बीकानेर- चुरू डीएमयू , 04789 रेवाड़ी- बीकानेर पैसेंजर, 15909 डिब्रूगढ़ -लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस, 12456 बीकानेर -दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस, 14887 ऋषिकेश -बाड़मेर एक्सप्रेस, 15910 डिब्रूगढ़ -लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस, 12455 -दिल्ली सराय रोहिल्ला -बीकानेर सुपरफास्ट स्पेशल, 14823 जोधपुर- रेवाड़ी एक्सप्रेस, 12428 बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट, 14824 रेवाड़ी- जोधपुर एक्सप्रेस तथा 22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला – भगत की कोठी सुपरफास्ट सहित 32 ट्रेनों में टिकट चेकिंग की गई।

इस अभियान में बिना टिकट अथवा अनाधिकृत टिकट पर यात्रा करते तथा सीमा से अधिक वजन या आकर के सामान लेकर यात्रा करने के 391 मामले दर्ज किए गए। इन यात्रियों से अतिरिक्त किराया और जुर्माने के रूप में कुल 146,065/- रुपए का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ। चेकिंग अभियान में बीकानेर सहित सूरतगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, हिसार और चुरू के कुल 20 टिकट चेकिंग स्टाफ शामिल हुए।
बिना टिकट अथवा अनाधिकृत टिकट द्वारा यात्रा करना एक दंडनीय अपराध है जिसमे 6 माह कैद का भी प्रावधान है।इसकी रोकथाम के लिए टिकट चेकिंग अभियान को भविष्य में और सख्त किया जाएगा।


Share This News