ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230721 131424 सीमा हैदर व सचिन का मामला राष्ट्रपति भवन पहुंचेगा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पाकिस्तान से भागकर हिंदुस्तान पहुंची प्रेमिका सीमा सचिन का मामला राष्ट्रपति भवन पहुंचेगा। सीमा के प्रेमी सचिन के पिता अपने वकील के साथ राष्ट्रपति भवन गए हैं। वहां सचिन के पिता सीमा हैदर को राष्ट्रपति से भारत की नागरिकता देने की मांग करेंगे।

अवैध तरीके से मई में भारत आई और यहां अपने साथी के साथ रह रही पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर को सुरक्षा एजेंसियां संदेह की नजर से देख रही हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ भी की थी। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया था कि सीमा हैदर के भारतीय साथी सचिन मीणा और उसके पिता नेत्रपाल सिंह से भी पूछताछ की गई है।  सीमा हैदर (30) और सचिन मीणा (22) को पहली बार 4 जुलाई को ग्रेटर नोएडा से स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन 7 जुलाई को एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। सीमा अपने चार बच्चों के साथ सचिन के साथ रहने के लिए मई में नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई। इस साल की शुरुआत में नेपाल में शादी करने का दावा करने वाला यह जोड़ा पहली बार 2019 में ऑनलाइन गेम पबजी के जरिये संपर्क में आया था। विदेश मंत्रालय ने कल कहा था कि पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर से जुड़े मामले में जांच चल रही है। इस बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमें इस मामले की जानकारी है। वह अदालत में उपस्थित हुई और उसे (सीमा हैदर) अदालत से जमानत मिल गई है। वह जमानत पर बाहर है। इस मामले की जांच चल रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आगे घटनाक्रम सामने आने पर हम जानकारी देंगे। यह न्यायिक मामला है और जांच चल रही है, ऐसे में मैं कुछ और कहना नहीं चाहता।’’ 


Share This News