Thar पोस्ट। मौसम विभाग जयपुर ने राजस्थान में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 15 जुलाई से नया सिस्टम सक्रिय होने से जोधपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं भारी व हल्की बरसात हो सकती है। इसके अलावा जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर व उदयपुर संभागों में भी बरसात की संभावना है। 17 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढोतरी होगी। वहीं मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। कुछ जिलों में अतिभारी व भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 18 जुलाई तक पूर्वी राजस्थान में जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर व जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश होगी।