Thar पोस्ट, न्यूज। प्रदेश की राजधानी जयपुर में पड़ोसी युवक के एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। यहां नहाते समय आरोपी पड़ोसी ने उसका न्यूड वीडियो बना लिया। इसके बाद वह इसका शोषण करने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। न्यूड वीडियो को डिलीट करने के बदल 5 लाख रुपए ऐंठ लिए। सांगानेर सदर थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच ACP (चाकसू) अजय शर्मा कर रहे है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीतापुरा निवासी 32 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल-2018 में पति से झगड़ा होने पर वह अपने पीहर आकर रहने लगी। आरोप है कि पड़ोसी ने मौका पाकर नहाते समय उसका न्यूड वीडियो बना लिया। न्यूड वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रेप किया। दुष्कर्म के दौरान भी आरोपी ने अपने दोस्त को छिपाकर अश्लील वीडियो बनाया।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देहशोषण करने लगा। वीडियो डिलीट करने की एवज में आरोपी ने 5 लाख रुपए ऐंठ लिए। न्यूड वीडियो डिलीट करने के बदले दोबारा 5 लाख रुपए की मांग करने लगा। परेशान होकर विरोध करने पर आरोपी पड़ोसी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।