Thar पोस्ट, न्यूज। आज देर शाम राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 25 जिला अध्यक्ष 21 उपाध्यक्ष और 48 महासचिव तथा 121 प्रदेश कांग्रेस के नए सचिव बनाए गए है। इनमे बीकानेर से पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि बिशनाराम सियाग बीकानेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं। जिया उर रहमान व राजेन्द्र मूंड प्रदेश महासचिव बनाया गया है। बीकानेर के शिवलाल गोदारा और रामनिवास कूकणा प्रदेश सचिव की सूची में शामिल हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने यह सूची जारी करते हुए ट्वीट किया, ‘AICC द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मेरा विश्वास है कि आप सभी पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे एवं कांग्रेस संगठन को मज़बूती प्रदान कर पार्टी को सफलता की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे।

