ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230709 WA0181 आगामी छह महीने महत्वपूर्ण : <em>मुख्य सचिव ने संभाग स्तरीय बैठक में की कानून व्यवस्था की समीक्षा</em> Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज । मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सभांग स्तरीय बैठक में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा मौजूद रहे।
मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक टीम के रूप में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। यह समन्वय निचले स्तर तक बना रहे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आगामी छह माह प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान प्रत्येक स्थिति पर नजर रखी जाए। किसी भी घटना के पश्चात् कार्यवाही का रेसपोंस टाइम कम रहे।

मुख्य सचिव ने कहा कि निष्पक्ष और भयमुक्त निर्वाचन करवाना प्रशासन की पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संभाग का आपसी सौहार्द बरकरार रहे। इसे प्रभावित करने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ अपनाते हुए सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने सोशल मीडिया की प्रत्येक आवंछित पोस्ट पर कड़ाई से कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
मुख्य सचिव श्रीमती शर्मा ने कहा कि अंतराष्ट्रीय सीमा से जुड़े संभाग के क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। अंतरराज्यीय गतिविधियों पर भी पूर्ण नजर रखी जाए। पुलिस एवं प्रशासन को जिले के प्रत्येक मजबूत और कमजोर पक्ष की जानकारी हो। जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक निचले स्तर तक नियमित रिव्यू करें।
पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा ने बीकानेर रेंज में पुलिस विभाग के कार्यों को सराहा और कहा कि बेहतर पुलिसिंग से यहां संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगा है। अपराधी समूहों की गतिविधियों में कमी आई है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा प्रत्येक कार्यवाही विधिक मापदण्डों के अनुसार की जाए। उन्होंने चुनावों के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को क्षेत्रों का साझा विजिट करने के निर्देश दिए।
पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) श्री राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों के अनुभवों के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों में पूर्व तैयारी की जाए। उन्होंने अंतराज्यीय सीमाओं पर आवश्यकता के अनुसार नाकाबंदी एवं सतर्कता रखने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था संधारण से जुड़े संसाधनों के आकलन के लिए भी निर्देशित किया।

प्रमुख शासन सचिव (गृह) आनंद कुमार वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक से जुड़े। उन्होंने कहा कि जिलों में पुलिस मित्र एवं सुरक्षा सखियों को मुस्तैद करें।श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में एंटी ड्रग चौकियों की स्थापना की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि अधिकारी भी फील्ड में जाएं, इससे बेहतर फीडबैक मिलेगा।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) श्री दिनेश एम.एन. ने कहा कि निचले स्तर तक एक्टिव पुलिसिंग का वातावरण तैयार हो, जिससे आमजन को पुलिस के प्रति विश्वास में और वृद्धि हो सके।
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने संभाग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने नशे के विरुद्ध संभाग में चल रहे अभियान ‘मनसा’ के क्रियान्वयन और परिणाम की जानकारी दी।
पुलिस महानिरीक्षक श्री ओमप्रकाश ने पुलिस विभाग द्वारा किए गए नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेंज में पहली बार साइबर रिस्पॉन्स टीम गठित की गई है।
बैठक में बीकानेर के जिला कलक्टर श्री भगवती प्रसाद, पुलिस अधीक्षक श्रीमती तेजस्विनी गौतम, श्रीगंगानगर के जिला कलक्टर श्री सौरभ स्वामी, पुलिस अधीक्षक श्री पारिस देशमुख, हनुमानगढ़ की जिला कलक्टर श्रीमती रुक्मणी रियार, पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर चौधरी, चूरू के जिला कलक्टर श्री सिद्धार्थ सिहाग, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार मीणा, अनूपगढ़ जिले की विशेषाधिकारी श्रीमती कल्पना अग्रवाल एवं ओएसडी (पुलिस) श्री राजेन्द्र कुमार ने जिलों से संबंधित बिंदुओं पर प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस श्री यक्ष चौधरी, श्री प्रीतम कुमार एवं श्री सक्षम गोयल भी मौजूद रहे।

मुख्य सचिव और महानिदेशक ने सहभागी तिरंगे और अरबन फॉरेस्ट का किया अवलोकन
मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा तथा पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा ने संभागीय आयुक्त कार्यालय में स्थापित 151 फुट ऊंचे सहभागी तिरंगे तथा अरबन फॉरेस्ट का रविवार को अवलोकन किया।
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि स्थानीय लोगों की सहभागिता से यह तिरंगा स्थापित किया गया है। प्रतिदिन यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं तथा इसका अवलोकन करते हैं। उन्होंने बताया कि इसे दर्शनीय स्थल में रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने अरबन फॉरेस्ट में मियावाकी तकनीक से लगाए गए पौधों की जानकारी दी और कहा कि यह जल्दी ही सघन फॉरेस्ट के रूप में विकसित होगा।
इस दौरान महानिदेशक (कानून व्यवस्था) श्री राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. महानिरीक्षक श्री ओम प्रकाश, जिला कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद कलालआदि मौजूद रहे।

IMG 20230709 WA0173 आगामी छह महीने महत्वपूर्ण : <em>मुख्य सचिव ने संभाग स्तरीय बैठक में की कानून व्यवस्था की समीक्षा</em> Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News