ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230709 092836 बीकानेर-चुरू खंड में इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर रेल गाड़ियों का ट्रॉयल संचालन शुरू Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर मण्डल के 188 किमी लंबे चुरू-बीकानेर खंड में 07.07.23 से इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर रेल गाड़ियों का संचालन ट्रॉयल तौर पर शुरू हो गया है। इस खंड पर विद्युतीकरण का कार्य मार्च माह में पूर्ण हो गया था व बेनीसर कर्षण सब-स्टेशन के लोड के लिए राज्य विद्युत प्रसारण निगम द्वारा प्राथमिकता पर श्रीडूंगरगढ़ जीएसएस पर उच्च क्षमता के ट्रांसफॉरमर की स्थापना त्वरित गति से की गई जिसके पश्चात 07 जुलाई को रेलवे के बेनीसर स्टेशन पर बनाए गए ट्रैक्शन सब-स्टेशन को लोड पर चालू कर दिया गया।

विद्युत रेल संचालन से पहले विद्युतीकरण के कार्यों के गहन निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के पश्चात व बेनीसर ट्रैक्शन सब-स्टेशन को लोड पर चालू करने के पश्चात इस खंड में पहली इलेक्ट्रिक मालगाड़ी का ट्रॉयल संचालन सफलतापूर्वक किया गया। इलेक्ट्रिक इंजन मालगाड़ी को चुरू स्टेशन से लेकर देर रात 12.00 बजे के पश्चात 08 जुलाई को बीकानेर स्टेशन पहुँचा। बीकानेर मण्डल के चुरू -सादुलपुर-रेवाड़ी में पहले से ही इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन हो रहा है, चूरू-बीकानेर खंड में इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर रेल गाड़ी शुरू होने से अब जल्द निकट भविष्य में बीकानेर – दिल्ली रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।


Share This News