ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20230629 165212 राजस्थान में बारिश का नया अलर्ट जारी, इन जिलों में बरसेंगी घटाएं Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बंगाल की खाड़ी में एक और लो-प्रेशर सिस्टम बन रहा है। इसका तगड़ा असर राजस्थान में देखने को मिलेगा। पश्चिमी राजस्थान में 6-7 जुलाई से मानसून सक्रिय होगा और भारी बारिश होने की संभावना है। जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर में ताबड़तोड़ के आसार है।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 5-6 जुलाई से ही बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 7 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने तथा पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 6-7 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा मानसून के पुनः सक्रिय होने के आसार है। इस दौरान कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश व एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।


Share This News