IMG 20230527 154542 6 बीकानेर : डिग्गी में डूबी दो मासूम बालिकाएं Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर संभाग में डूबने से छह वर्षीय भूमिका व चार वर्षीय जिज्ञासा दोनों की मौत हो गई है। ये दोनों बहनें खेलने के लिए पड़ौस के घर में गई। जहां पानी की डिग्गी में डूबने से इन दोनों की मौत हो गई। बीकानेर संभाग के नोहर क्षेत्र के रायसिंहपुरा गांव का है। जहां यह हादसा हुआ है ये दोनों बहनें संदीप जाखड़ की बेटियां है तथा अपने पड़ौसी दिलीप सिंह के घर खेलने के लिए गई थी। खेलते-खेलते ये दोनों बहनेें चारदीवारी के निकट बनी पानी की डिग्गी की ओर चली गई। इनका पांव फिसलने से ये डिग्गी में जा गिरी औेर इन दोनों की मौत हो गई।


Share This News