IMG 20230527 154542 5 बीकानेर : सड़क हादसे में 7 घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर में जैसलमेर रोड़ पर सड़क दुर्घटना में 7 घायल हो गए है। घटना चानी फांटे के पास शाम करीब 5 बजे के आसपास की है। जहां पर कार पलट जाने से सात लोग घायल हो गए। इन्हें भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत और उनके साथियों ने अस्पताल पहुंचाया है। जहां पर चिकित्सकों ने घायल का इलाज शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जैसलमेर रोड पर चांनी फांटा के पास शाम 5 बजे के लगभग एक इको गाड़ी के आगे पशु आ जाने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार बालेश्वर जोधपुर क्षेत्र के एक ही परिवार के 7 लोग घायल हो गए, जिसमे 2 महिलाएं, 1 बच्चा, और 4 पुरुष शामिल थे।


Share This News