Thar पोस्ट, न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 8 जुलाई को बीकानेर में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। आज भाजपा संभाग कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में मोर्चा अध्यक्षों की बैठक का आयोजन हुआ जिसमे प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने को लेकर चर्चा हुई।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य में बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 8 जुलाई को होने वाली आम सभा को लेकर मोर्चा अध्यक्षों को अलग अलग जिम्मेदारियां दी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीकानेर से विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे जो बीकानेर के लिए गौरव की बात है। आज की बैठक में शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा, आनंद सिंह भाटी, कौशल शर्मा, मनीष सोनी मोर्चा अध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी, ओम प्रकाश मीणा, सुमन छाजेड़, राजाराम विश्नोई, सोहन चांवरिया, उस्मान गनी, राजाराम सीगड़, वेद व्यास उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बीकानेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर संभाग स्तरीय बैठक। विजय आचार्य ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 8 जुलाई को बीकानेर में होने वाली आमसभा को लेकर कल शगुन पैलेस में 11 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बीकानेर में संभाग स्तरीय बैठक लेंगे जिसमे बीकानेर संभाग के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व जनप्रतिनिधि, पार्षद व प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे 8 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की होने वाली जनसभा को ऐतिहासिक व भव्य बनाया जा सके उसको लेकर प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का मार्गदर्शन रहेगा।

Thar पोस्ट। बीकानेर पूर्व जिला शहर जूनागढ़ मंडल मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में चंडीगढ़ से आए विस्तारक रोहन सिंह राजपूत ने 9 साल बेमिसाल वे केंद्र सरकार की उपलब्धियां के बारे में बताया आज वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी क्षेत्रवासी पधारें और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई कार्यक्रम में जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, महामंत्री मोहन सिंह राठौड़ शिव जी मेघवाल भारती अरोड़ा आशा पारीक, विनोद पंवार, बंसीसिंह भाटी ज्ञान सिंह यादव राजू सिंह जी चौहान गजेंद्र सिंह भाटी बजरंग सिंह भाटी श्याम सिंह भाटी प्रीतम पंवार नागेश्वर सिंह युवराज स्वामी आदि ने विचार रखे। उपाध्यक्ष जूनागढ़ मंडल विकास पंवार ने इन सब का स्वागत किया और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराया। और सभी ने 9 साल बेमिसाल मोदी सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए।