Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। रेलवे द्वारा गुवाहाटी-बाडमेर एवं गुवाहाटी-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवाओं के मार्ग के गुवाहाटी एवं कामख्या स्टेषनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त रेलसेवाओं के गुवाहाटी एवं कामख्या स्टेषनों पर निम्न आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है:-

  1. गाडी संख्या 15632, गुवाहाटी-बाडमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 06.07.23 से गुवाहाटी से अपने निर्धारित समय 10.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 10.40 बजे प्रस्थान कर कामख्या स्टेशन पर परिवर्तित समय 10.53 बजे आगमन कर 10.58 बजे प्रस्थान करेगी।
  2. गाडी संख्या 15634, गुवाहाटी-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रसे रेलसेवा जो दिनांक 08.07.23 से गुवाहाटी से अपने निर्धारित समय 10.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 10.40 बजे प्रस्थान कर कामख्या स्टेशन पर परिवर्तित समय 10.53 बजे आगमन व 10.58 बजे प्रस्थान करेगी।