Thar पोस्ट, न्यूज। देशभर में वायरल वीडियो के बाद पुलिस महकमा हाई अलर्ट मोड पर है। बीकानेर संभाग के घड़साना मंडी में पुलिस की ‘दादागिरी’ का वीडियो वायरल हुआ था। इस महिला को धक्का मारकर नीचे गिराने वाले एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि एएसआई से पूछ लिया कि उसके ेपति को थाने क्यों लेकर जा रहे हो। इतने में आग बबूला हुए एएसआई ने महिला को धक्का मारते हुए नीचे गिरा दिया। श्रीगंगानगर के घड़साना मंडी थाना क्षेत्र का यह मामला है। घटना के पांच दिन बाद महिला को धक्का मारकर नीचे गिराने का वीडियो सामने आया था।

पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वर लाल ने बताया कि एक सप्ताह पहले सोहनलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि शीशपाल ने उसे कुपली रोड पर स्थित ईंट-भट्टे पर मजदूरी करने के लिए रखा था। मजदूरी के ढाई लाख रुपए शीशपाल ने अटका रखे थे। एएसआई रामसिंह पुलिसकर्मियों के साथ ईंट-भट्टे पर शीशपाल से पूछताछ करने पहुंचे थे। इस दौरान शीशपाल की पत्नी से एएसआई ने अभद्रता की। मामले की जांच एएसपी बनवारी लाल मीणा को सौंपी गई है