IMG 20230527 154542 114 बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में होगी झमाझम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। मौसम विभाग के अनुसार 28 व 29 जून को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश होगी। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में भी बारिश की गतिविधियों में आगामी दिनों में और बढ़ोतरी होगी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि 30 जून को 16 जिलों में भारी बारिश और 5 जिलों में अति भारी बारिश होगी। 29 जुलाई को 18 जिलों में भारी और 4 जिलों में अति भारी बारिश होगी। 28 व 29 जून को राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी इस दौरान कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में मध्यम बारिश जबकि कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है। 


Share This News