ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230627 WA0228 बीकानेर के पार्को की भामाशाह बदलेंगे तस्वीर ? जिला कलेक्टर ने की चर्चा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

जोड़बीड़ आवासीय योजना में चरणबद्ध रूप से होंगे विकास कार्य- जिला कलेक्टर
योजना की पेराफेरी में सघन पौधारोपण के निर्देश
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला कलेक्टर व नगर विकास न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि जोड़बीड़ आवासीय योजना में सड़क, पानी सहित समस्त आवश्यक सुविधाएं जल्द से जल्द विकसित करने के लिए चरणबद्ध रूप से कार्य प्रारंभ किया जाए।
नगर विकास न्यास के अधिकारियों के साथ मंगलवार को आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर ने यह निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि न्यास द्वारा विकसित जोड़बीड़ आवासीय योजना में स्वस्थ पर्यावरण मुहैया कराने के दृष्टिकोण से पेराफेरी में सघन पौधारोपण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो पंक्ति में वृक्षारोपण होगा साथ ही योजना में सड़क ,पानी बिजली सहित समस्त मूल बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएगी। उन्होंने दूसरे चरण में यहां सेंट्रल पार्क, क्लब हाउस, ओपन जिम , प्ले ग्राउंड, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं जैसी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए । न्यास अभियंताओं को इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर भिजवाने को कहा गया है साथ ही जिन प्रस्ताव को स्वीकृत कर लिया गया है उनके कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए गए हैं।जिला कलेक्टर ने रविंद्र रंगमंच और टाउन हॉल में आधुनिक तकनीक और आवश्यकता के अनुसार रिनोवेशन, लाइटिंग, साउंड आदि के भी प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि न्यास के अधिकारी संजीदगी से कार्य करें।

पब्लिक पार्कों की मेंटेनेंस के लिए भामाशाहों से चर्चा
इससे पहले न्यास अध्यक्ष ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक पार्क विकसित व मेंटेन करने के लिए भामाशाहों के साथ चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण को बनाए रखने में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। भामाशाह आगे आएं और ये जिम्मेदारियां लें और इस संबंध में प्रस्ताव नगर विकास न्यास को प्रस्तुत किए जाएं, इस संबंध में आगे की कार्यवाही जल्द संपादित की जाएगी। बैठक में नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This News