ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220706 104443 13 पलक झपकते ही युवक का पर्स पार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में अपराधियों के हौंसले बुलंद है। हालांकि पुलिस प्रशासन भी व्यापक कार्रवाई कर रहा है। बीकानेर में कचौड़ी की दुकान आए एक युवक की जेब से कचौड़ी खाते खाते 10 हजार रुपयों भरा पर्स पार हो गया। जानकारी के मुताबिक आरोप है कि फार्चूच्यूनर गाड़ी में कचौड़ी खाने आया एक युवक पास खड़े दूसरे युवक की पॉकेट मार के ले गया। परिवादी ने थाने में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि वह कचौड़ी की दुकान पर कचौड़ी खा रहा था कि एक युवक ने उसका बटुआ पार कर लिया। मुक्ता प्रसाद थाना इलाके का यह घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया।

पीडि़त द्वारा थाने में परिवाद पेश किया गया। बताया गया है कि रिजवान नाम का युवक बकरा मंडी से बकरा खरीदने के लिए निकला था। इस दौरान सर्वोदय बस्ती स्थित कचौड़ी की दुकान पर कचौड़ी खाई। कचौड़ी का भुगतान भी किया। आगे जाकर जेब संभाली तो उसमें से बटुआ ही गायब था। वापिस कचौड़ी की दुकान पर जाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला कि पास में खड़े एक युवक ने बटुआ चोरी किया है। घटना के वक्त दुकान पर दो ही ग्राहक थे। बटुआ चुराने वाला युवक गाड़ी में बैठकर जाता हुआ भी देखा गया। रिजवान ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उसके बटुए में बकरा खरीदने के लिए दस हजार रूपए रखे थे, जो चोरी हो गए।


Share This News