Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर रेंज में रविवार को पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों के चेहरे से तोते उड़ गए। आज पुलिस ने बीकानेर रेंज में एक साथ कई स्थानों पर धरपकड़ करने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की 322 टीमें तैयार की गई। इसमें 1727 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए। पुलिस की टीमों ने बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 1623 स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान 659 अपराधियों की धरपकड़ की गई।

रेंज की हलकान कार्रवाई में 94 स्थाई वारन्टी, उद्घोषित अपराधी, मफरूर, गिरफ्तारी वारन्ट में वांछित अपराधी पकड़े गए। वहीं 485 से अधिक ऐसे अपराधियों का गिरफ्तार किया गया जो सार्वजनिक स्थानों पर झगड़ा, लोक शांति भंग करते, शराब के नशे में आवागमन में व्यवधान पैदा करने, नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए। अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तीन प्रकरण दर्ज किए गए और तीन अपराधी गिरफ्तार किए गए।

पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर इनके कब्जे से 1 पिस्टल, 04 कारतूस, 01 कापा, 02 धारदार हथियार जब्त किए गए। साथ ही 28 प्रकरण अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ दर्ज किए गए जिनमें 22 अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से 137.72 लीटर देशी शराब व 59 लीटर हथकढ़ शराब बरामद की गई। साथ ही 70 लीटर लाहण नष्ट की गई। 11 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के दर्ज किया गया गया, जिसमें गिरफ्तार 14 अपराधियों के कब्जे से 246ण्265 किग्रा डोडा पोस्त, 3500 नशीली गोलियां व 18.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। जुआ एक्ट के 17 प्रकरण दर्ज कर 17 अपराधियों को गिरफ्तार किया और 21930 रूपए जुआ राशि जब्त की गई।जिला पुलिस अधीक्षक को थानावार एवं ग्रामवार अपराधियों की सूचियां तैयार करने एवं उनकी धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए। सभी जिला पुलिस अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर वांछित अपराधियों की सूची और रेड टीम और रूट्स तैयार कर उन्हें अन्तिम रूप दिया गया व प्रभावी कार्यवाही करने के लिए 25 जून की तिथि निर्धारित की गई थी।