ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230623 190539 देश : अमरनाथ यात्रा इस दिन होगी शुरू, यहाँ होगा पंजीयन Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। देश मे इस साल की अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है जो कि 31 अगस्त को संपन्न होगी। 62 दिनों की इस यात्रा के लिए लाखों की संख्या में लोग बाबा भोलेनाथ के दर्शन को पहुंचते हैं। यदि आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए पंजीयन जरूरी है।

अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। इसका रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन पीएनबी, एसबीआई, येस बैंक या जम्‍मू और कश्‍मीर बैंक की कुछ शाखाओं में हो रहा है। इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन भी बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अमरनाथ यात्रा का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन https://jksasb.nic.in की वेबसाइट और Shri Amarnathji yatra app पर किया जा सकता है। वेबसाइट पर आसानी से कोई भी रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

यात्रा पर जाने के लिए उम्र 13 साल से 70 साल तक होनी चाहिए। इस उम्र सीमा के लोग ही http://jkasb.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए भी नियम है कि अगर महिला छह हफ्ते या उससे ज्यादा दिनों की गर्भवती है तो वह इस यात्रा पर नहीं जा सकती है।

अमरनाथ यात्रा को 2 रास्तों से पूरा किया जा सकता है। पहला रास्ता 46 से 48 किलोमीटर का है जो कि पहलगाम से शुरू होता है। इस रास्ते से बाबा बर्फानी की यात्रा करने में 5 दिन का समय लगता है। वहीं दूसरा रास्ता बालटाल से है, जिसकी दूरी भले ही 14 से 16 किलोमीटर की है लेकिन इस रास्ते में खड़ी चढ़ाई है। इस रास्ते की चढ़ाई कठिन है जिस वजह से लोग दूसरा रास्ता लेना ही पसंद करते हैं।


Share This News