ताजा खबरे
चौतीना कुआं क्षेत्र में मेडिकल स्टोर में लगी आगखतरनाक अल नीनो’ से बढ़ेगी गर्मी! वैज्ञानिकों की चेतावनी, 4.5 लाख मौतों का खतराजीएसटी में प्रस्तावित सुधारों के क्रियान्वयन से ही बनेगा व्यापार आसानदेशनोक श्रद्धालुओं को नोखा रोड पर चार संस्थाओं ने दी अल्पाहार सेवापुस्तकालयों की विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में महत्ती भूमिका: दीपक अग्रवालफ्रांस की महिला पर्यटक से छेड़छाड़, दो होमगार्ड्स पर लगे आरोपजिला अस्पताल में जनाना विंग सहित अन्य विकास कार्यो कस शिलान्यास ** श्रीरामसर में सीसी रोडराजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजलबीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगा
IMG 20230608 155414 युवती का वीडियो बनाने के मामले में नया मोड़, इनकी गिरफ्तारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर के सांखला गांव में बीते एक जून को कुछ युवकों द्वारा एक युवती को अपरहण कर उससे जबरदस्ती फेरे लेकर वीडियो बनाकर उसे वायरल करने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। यह प्रसंग देशभर में चर्चित हुआ है। युवती के परिजनों ने पांच जून को ही उसकी शादी जैसलमेर जिले के राजमथाई गांव के युवक से कर दी। तथा शादी का वीडियो वायरल कर दिया। पूर्व में युवती की सगाई पूनम नगर निवासी पुष्पेंद्र सिंह से की हुई थी। किसी कारण वश युवती के पिता ने सगाई तोड़कर किसी अन्य जगह कर दी थी। इससे खफा पुष्पेंद्र सिंह ने एक जून को साथियों के साथ मिलकर युवती के घर के आगे से अपहरण कर उससे जबरदस्ती फेरे लिए थे तथा उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था, जिससे युवती बदनाम हो जाए तथा उसका विवाह दूसरी जगह नहीं हो सके। नया मोड़ : जब युवती की दूसरी जगह शादी का वीडियो सामने आ गया, जिससे लगता है कि आरोपियों ने जिस मकसद के लिए जुर्म किया तथा वीडियो वायरल किया, उनकी वो मंशा पूरी नहीं हो सकी। इस मामले में मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र सिंह सहित तीन लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं तथा और भी लोगों को डिटेन करने की सूचना है।


Share This News