ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230607 142053 40 से ज्यादा महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए, ढोल बजाने वाले युवक की करतूत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के बाड़मेर जिले में समदड़ी थाना एरिया में एक ढोल बजाने वाले युवक ने कई महिलाओं व किशोरियों को परेशानी में डाल दिया है। युवक ने 40 से ज्यादा महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को दोस्ती के झांसे में लेकर उनके अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल किया। इस मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। मुकेश दमामी नामक युवक शादी-ब्याह में लोगों के घरों में ढोल बजाने का काम करता है। बदमाश युवक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दी गई है, आरोपी ने बेटी को प्यार के झांसे में लिया और मौका मिलने पर कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग कर रुपये भी ठग लिए। इससे परेशान होकर पहले बेटी ने आत्महत्या कर ली और उसके सदमे में मां ने भी दम तोड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में हस्तीमल और मुख्य आरोपी मुकेश दमामी पुत्र को गिरफ्तार किया है। आसपास के इलाके की महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो वायरल हो रहे थे। इसे लेकर ग्रामीणों ने पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी, इस दौरान आरोपी की हरकतें संदिग्ध लगने के चलते उसके साथ उठने बैठने वाले दोस्तों ने आरोपी पर नजर रखी। इस दौरान उनके हाथ आरोपी की पेनड्राइव मिल गई। पेनड्राइव की जांच करने पर उसमें गांव की महिलाओं लड़कियों के अश्लील वीडियो और फोटो मिले, जिसके चलते पूरे मामले का खुलासा हो गया।आरोपी मुकेश दमामी आसपास के इलाके में शादी ब्याह के आयोजनों में ढोल बजाने का काम करता है। इसके चलते आरोपी महिलाओं को अपने नंबर देता था और उनके नंबर भी लेता था। इसके चलते कई महिलाओं से उसके संपर्क से इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने महिलाओं और बच्चियों को अपने झांसे में लिया और अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर वायरल करने की धमकियां देकर पैसे ऐंठता था। आरोपी की पेनड्राइव से कई महिलाओं को बच्चियों के अश्लील वीडियो और फोटो बरामद हुए हैं। लेकिन लोकलाज के डर से कई पीड़ित सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया है।


Share This News