ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 1 बीकानेर : ट्रेन के आगे प्रेमी-प्रेमिका ने कूदकर दी जान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के लूणकरनसर बेल्ट में एक युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में जेठ और बहू थे। मरने से पहले युवक ने रात बारह बजे लड़की के साथ फोटो लगाते हुए गाने का स्टेट्स लगाया। इसमें कहा गया कि “देखना एक दिन मेरे लिए भी गाना बजेगा, चला गया चांद…आसमां को छोड़ के।” दोनों के शवों के चिथड़े उड़ गए, जो लूणकरनसर अस्पताल पहुंचाए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब दो बजे नाथवाणा की ओर लूणकरनसर से निकलने वाली अबोहर-जोधपुर रेल के नीचे आकर दोनों ने जान दे दी। दोनों एक साथ थे। ट्रेन से टकराने से दोनों के शरीर के कई टुकड़े हो गए। मौके पर ही मौत हो गई। देर रात करीब दो बजे बाद टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह के पास सूचना आई। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। लूणकरनसर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लड़का महावीर बिश्नोई (25) निवासी सहनीवाला है। लड़की सोफिका बिश्नोई (28) साल है। लड़की की शादी महज सात महीने पहले फूलदेसर में मुकेश बिश्नोई से हुई थी। मुकेश मृतक महावीर के बुआ का लड़का है। पुलिस इस पूरे मामले की अब छानबीन कर रही है।महावीर ने रात बारह बजकर 12 बजकर 14 मिनट पर पहला स्टेट्स लगाया। जिसमें “चला गया चांद कहां, आसमां को छोड़कर” गाना लगाया और बेकग्राउंड में सोफिका की अनेक फोटो लगाई और MISS YOU लिखा है। एक मिनट ही दूसरा स्टेट्स लगाया, जिस में बेक ग्राउंड में कहा गया कि आज हूं तो मेरी कद्र नहीं है, लेकिन याद रखना जिस दिन खो दोगे, उस दिन मुस्कुराते हुए भी रो दोगे। फिर 12.20 पर स्टेट्स लगाया कि “सबसे अच्छी चीज मौत है..!!”, अंतिम स्टेट्स भी रात 12.25 पर लगाया। जिसमें एक वीडियो कॉल का स्टेट्स लगाया है। ये मोबाइल नंबर सोपूजी नाम से सेव किया हुआ था।

mahavir sofika1 lonkarnsar 1 बीकानेर : ट्रेन के आगे प्रेमी-प्रेमिका ने कूदकर दी जान Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News