Thar पोस्ट, न्यूज।शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के एक शिष्ठमण्डल ने नए शिक्षा निदेशक कानाराम से वार्ता कर अपनी मांगों को रखा। प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में मदनमोहन व्यास, राजेश व्यास, गिरजा शंकर आचार्य, ओम विश्नोई, नवरतन जोशी, राजेश पारीक, कैलाश ओझा, बल्वेश चांवरिया, सुनील सिडाना, राधे बल्लभ व्यास, एवं, गोकुल साखलां तथा गिरिराज हर्ष ने शिक्षा निदेशक का अभिनंदन पत्र भेंट कर स्वागत किया गया इस दौरान निदेशक ने संगठन के पदाधिकारियों से सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस बीच संघ पदाधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय कर्मचारियों की पदोन्नति पूर्व में बहुत लेट हो गई थी संगठन की मांग है कि राजस्थान में शिक्षा विभाग के मंत्रालय कर्मचारियों की पदोन्नति की संपूर्ण प्रक्रिया 30 जून तक की जाए और रिव्यू डीपीसी के संबंध में जल्दी से जल्दी बैठक बुलाकर कार्यवाही शुरू की जावे
निदेशक ने बताया कि आज ही इस संबंध में सारी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।