ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220706 104443 2 2 महिलाओं सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया पर्दाफाश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। देह व्यापार के मामले में 2 महिलाओं सहित 5 पुरूष गिरफ्तार किए गए हैं। मिली जानकारी दौसा में पुलिस थाना कोतवाली ने अवैध देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेके होटल में संचालित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक देह व्यापार में पांच लोग होटल संचालक कुंज बिहारी, अभियुक्त रिन्कू सैनी, पायलेट मीना और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस ने वहां संदिग्ध घूमते हुए तीन युवकों को शांति भंग के आरोप में पकड़ा। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार दौसा जाल बिछाकर होटल संचालक कुन्जबिहारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपने एक कॉन्स्टेबल को बोगस ग्राहक बनाकर होटल भेजा था, जैसे ही सौदा तय हुआ कॉन्स्टेबल के इशारे पर पुलिस ने तुरंत रेड डाली और आरोपियों को मौके पर संदिग्ध अवस्था में अरेस्ट कर लिया। दौसा पुलिस थाना कोतवाली टीम को मुखबिर ने सूचना दी थी कि जेके गेस्ट हाउस पर अवैध रूप से देह व्यापार का काम चल रहा है। दौसा थाना कोतवाली ने कार्रवाई करते हुए देह व्यापार में लिप्त लोगों को धर दबोच। रेलवे ओवर ब्रिज के पास संचालित होटल जेके पर कार्रवाई करते हुए होटल में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का खुलासा करते हुए अभियुक्त  कुन्ज बिहारी उम्र 62 निवासी गोविन्द नगर नई मण्डी रोड दौसा, रिन्कू सैनी उम्र 22 साल निवासी होडी की कोठी बैंसला बास, मुडधिस्था पुलिस थाना सिकन्दरा, जिला दौसा, पायलेट उम्र 28 साल निवासी रामबास तीतरवाडा पुलिस थाना सैंथल जिला दौसा और दो महिलाओं को पकड़ा गया। देह व्यापार में गिरफ्तार अभियुक्तों को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।


Share This News