ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20230604 104247 जैसलमेर : पूरी रात अंधेरा व तेज़ बारिश बिजली, भयभीत रहे लोग Rajasthan News Portal इतिहास/ रोचक किस्से
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। जैसलमेर में रविवार सुबह तक बारिश होती रही। दिन भर की उमस के बाद शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक इंद्रदेव जमकर बरसे। देर रात अचानक बिजली की गड़गड़ाहट और तेज आंधी का दौर शुरू हुआ, उसके बाद तेज बारिश शुरू हुई। जिले में बिजली इतनी जोर से चमक रही थी कि एक बारगी सभी के माथे पर चिंता की लकीरें ला दी। तेज कड़कती बिजली से सभी लोगों को डर सता रहा था। क्योंकि प्रदेश में कई जगह आकाशीय बिजली गिरने के हादसों में कई लोगों की जानें जा चुकी हैं और जान-माल का बहुत नुकसान हुआ है। हालांकि जिले में कहीं बिजली गिरने से नुकसान की खबर नहीं आई। बरसात इतनी तेज थी कि बड़े हादसे की संभावना को देखते हुए विद्युत विभाग ने शहर सहित ग्रामीण इलाकों की बिजली सप्लाई बंद कर दी। चूंकि जिले में पूर्व में भी बरसात के मौसम के कई हादसे हो चुके हैं। इसलिए विद्युत विभाग ने सतर्कता बरतते हुए समय रहते सप्लाई बंद कर दी।


Share This News