ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
jaisalmer news 1688277137 चोरों ने 45 लाख रुपये का माल उड़ाया Rajasthan News Portal इतिहास/ रोचक किस्से
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़। राजस्थान के जैसलमेर जिले के देवीकोट कस्बे में चोरों ने सुनार की दुकान में ताले तोड़कर लाखों रुपये के गहने पार कर दिए। चोरों ने आशापूर्णा ज्वेलर्स के ताले तोड़ उसमें रखे सोने-चांदी के गहने ले उड़े। गहनों की अनुमानित कीमत 40 से 45 लाख रुपये बताई जा रही है। इतना ही नही चोर पकड़े न जाए, इसके लिए उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और डीवीआर अपने साथ ले गए।

इस वारदात के बाद सांगड थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जांच शुरू कर दी है। दुकानदार ताराचंद सोनी ने बताया, रोज की तरह वो रात को दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह उसके पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि आपकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। उसने जब दुकान आकर देखा तो मालूम हुआ कि चोरों ने दुकान से गहने चोरी किए हैं।

40 किलो चांदी तथा 200 ग्राम सोने के गहने रखे थे, जो चोर चोरी करके ले गए। उसके साथ उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए तथा उसकी डीवीआर अपने साथ ले गए। सूचना पर सांगड थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लेकर मामले की जांच कर रही है।


Share This News