ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230602 WA0160 नालों पर बने अतिक्रमण हटेंगे, संभागीय आयुक्त ने दिए निर्देश, मानसून के दौरान अलर्ट मोड पर रहे एजेंसियां Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने कहा कि आगामी मानसून के मददेनजर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सम्बंधित एंजेसियां अलर्ट मोड पर रहे।
डॉ पवन ने शुक्रवार को संभाग के सभी जिलों के कलक्टर के साथ वीसी के जरिए आगामी मानसून के सम्बंध में आपात स्थिति की तैयारियों की समीक्षा की । उन्होंने कहा कि बीकानेर मुख्यालय सहित जिलों के समस्त निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति ना बने इसके लिए पहले से ही तैयारियां पूर्ण कर लें। नालों की साफ -सफाई के कार्य को मिशन मोड पर करवाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण कर लें जहां आवश्यकता पड़ने पर लोगों को रखा जा सके।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि शहर में नालों की साफ-सफाई का कार्य जारी है। तत्कालिक उपायों के रूप में छोटे-छोटे पेच बनाकर निगम द्वारा सफाई का काम किया जा रहा है। 30 जून से पूर्व ये कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ और पुलिस के साथ समन्वय कर समस्त तैयारियों की समीक्षा कर ली गई, आपात रणनीति तैयार कर ली गई है। सुजानदेसर ब्राम्हणों के मोहल्ला में पम्पिंग स्टेशन निर्माणाधीन है।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि नालों पर बने समस्त प्रकार के अतिक्रमण हटवाएं। नालों पर बने चौकियां, रैम्प, सीढ़ियां हटवाएं लोगों को खुद हटाने के लिए नोटिस दें। चेतावनी के बावजूद यदि अतिक्रमण पाए जाते हैं तो निगम और यूआईटी संयुक्त अभियान चलाकर ऐसे अतिक्रमण हटवाएं। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने कहा कि मॉक ड्रिल की गई है। समस्त आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) हरि सिंह मीणा भी उपस्थित रहे। सम्बंधित अधिकारी वीसी से जुड़े।


Share This News