Thar पोस्ट। बीकानेर में कोटगेट रेल फाटक की समस्या जी का जंजाल बन चुकी है। यह पीड़ा झेलने के लिए बीकानेर मजबूर है। राजस्थान के अन्य जिले प्रगति के पथ पर पथारुढ वही बीकानेर के हालात सुधर नहीं पाए है। आज एक बार फिर जनता को इस समस्या का सामना करना पड़ा। कोटगेट रेल फाटक में तकनीकी खामी के चलते रेल फाटक नीचे हुआ लेकिन करीब एक घंटे तक फिर नहीं उठ पाया। जिसके चलते वाहनों की कतार लग गई। हालांकि संभागीय आयुक्त नीरज के पवन के प्रयासों से यातायात में खासा सुधार हुआ। लेकिन जनसंख्या दबाव के चलते हालात सुधर नही पाए है।