ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230527 154542 7 एक जून से मुफ्त बिजली, 100 यूनिट तक बिजली खपत पर लाभ, लेकिन इसके लिए यह काम करना होगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। प्रदेश में जून माह से उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। राजस्थान में महीने की 100 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वाले घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को एक जून 2023 से मुक्त बिजली मिलने लगेगी। बिजली डिस्कॉम के रिकॉर्ड के मुताबिक ऐसे एक करोड़ चार लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनका बिजली बिल भविष्य में शून्य हो जाएगा। इसके लिए सभी उपभोक्ताओं को महंगाई राहत शिविर में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। मई महीने के बिजली उपभोग पर जून की बिलिंग के लिए छूट मिलनी शुरू हो जाएगी। इस योजना में वही उपभोक्ता शामिल होंगे, जिन्होंने महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाया है। जानकारी में रहे कि प्रदेश में कुल घरेलू बिजली उपभोक्ता 1.24 करोड़ हैं। 100 यूनिट से कम बिजली प्रतिमाह इस्तेमाल करने वाले 1.04 करोड़ उपभोक्ता हैं। 100 यूनिट तक बिजली बिल फ्री कराने के लिए 76 लाख उपभोक्ताओं ने ही अब तक महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिन उपभोक्ताओं की बिजली खपत 100 यूनिट से ज्यादा है, उन्हें पहले की तरह तय सब्सिडी सरकार की ओर से मिलती रहेगी। ऐसे उपभोक्ताओं को रजिस्ट्रेशन कराने की अनिवार्यता नहीं है। इस संबंध में वित्त विभाग एक SOP भी जारी करेगा। अगर कोई उपभोक्ता अब रजिस्ट्रेशन करवाता है, तो उसे अगले बिल से मुफ्त बिजली स्कीम का लाभ मिलेगा, लेकिन उसे छूट मई महीने की खपत के आधार पर जोड़कर ही दी जाएगी।


Share This News