ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230525 WA0284 राज्य स्तरीय समिति में अखिलेश प्रताप सिंह को किया शामिल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । केन्द्र की श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के जनकल्याणकारी और सुशासन के कुल 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा अनेक कार्यक्रमों और अभियानों का आयोजन किया जायेगा ।भाजपा जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बताया कि अभियानों की श्रृंखला में सम्पूर्ण राज्य में आयोजित होने वाले प्रबुद्धजन सम्मेलनों हेतु प्रदेश भाजपा की ओर से गठित राज्य स्तरीय समिति में शहर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और हनुमानगढ़ जिला संगठन प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया है।

नव गठित राज्य स्तरीय समिति के सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि आगामी जून माह में राज्य के प्रत्येक जिले और विधानसभाओं में प्रबुद्धजन सम्मेलनों का आयोजन करवाया जाएगा जिनमें समाज के प्रबुद्ध वर्ग के मध्य मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों की चर्चा और प्रचार प्रसार किया जाएगा ।


Share This News