ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230522 WA0208 केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्सप्रेसवे का हवाई निरीक्षण किया Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर के नॉरंगदेसर में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे का हाईवे का हवाई निरीक्षण किया।

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे अमृतसर जामनगर ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के प्रथम चरण का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान गडकरी ने अधिकारियों से निर्माण कार्य से संबंधित जानकारियां ली। 22,500 करोड़ रुपए की लागत से अमृतसर से जामनगर को जोड़ने वाला 917 किलोमीटर लंबा ये ग्रीनफील्ड 6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर उत्तरी और मध्य भारत के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे। इस दौरान गडकरी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि कोरिडोर को राजस्थान के लिए काफी महत्वपूर्ण है,क्योंकि बाड़मेर रिफायनरी भी इससे जुड़ेगी वहीं, सूरतगढ़ थर्मल पावर प्लांट भी इससे जुड़ेगा. ये एक्सप्रेसवे राजस्थान के कुल 9 जिलों से होकर गुजरेगी. जिसमें सांचौर, फलोदी, बालोतरा के साथ ही जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और नागौर शामिल है।


Share This News